राजनांदगांव: 6 मई को लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 8 कंपनियां 794 पदों पर करेंगी सीधी भर्ती

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

राजनांदगांव | 30 अप्रैल 2026

राजनांदगांव जिले के शिक्षित बेरोज़गार युवाओं के लिए रोज़गार का सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला रोज़गार एवं स्वरोज़गार मार्गदर्शन केन्द्र (मॉडल कैरियर सेंटर) में आगामी बुधवार 6 मई 2026 को एक विशाल रोज़गार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में 8 नामी कंपनियों द्वारा कुल 794 पदों पर भर्ती की जाएगी।

📍 कार्यक्रम का विवरण

  • दिनांक: 6 मई 2026 (बुधवार)
  • समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक
  • स्थान: जिला रोज़गार कार्यालय, राजनांदगांव

💼 प्रमुख रिक्तियां और कंपनियां

1. फायर एण्ड सेफ्टी डिजास्टर मैनेजमेंट, भिलाई: फायरमेन (20 पद), सिक्यूरिटी गार्ड (50 पद), पैकेजिंग स्टॉफ (25 पद), ड्राईवर (10 पद), होम केयर टेकर (50 पद)।

2. सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी सर्विसेस, भिलाई: सिक्यूरिटी गार्ड (150 पद), फील्ड ऑफिसर (6 पद), सुपरवाईजर (50 पद), लेबर (100 पद), मार्केटिंग (2 पद)।

3. स्टार आदर्श होम हेल्थ केयर: केयर टेकर (100 पद)।

4. एसआर हॉस्पिटल एवं पैरामेडिकल कॉलेज: नर्सिंग स्टॉफ (30 पद), फील्ड ऑफिसर (10 पद), एकाउंटेंट, कुक व अन्य।

5. अन्य: टैंगो सिक्यूरिटी (80 पद), प्रथम फाउंडेशन (50 पद-महिला), परिश्रम ह्यूमन रिसोर्स (40 पद), रेयॉन इलेक्ट्रीक (2 पद)।

📝 आवेदन प्रक्रिया व आवश्यक दस्तावेज़

इच्छुक आवेदकों को ई-रोज़गार पोर्टल erojgar.cg.gov.in पर ऑनलाईन आवेदन करना अनिवार्य है। शिविर में आते समय निम्नलिखित दस्तावेज़ साथ लाएं:

  • शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र।
  • आधार कार्ड [अनिवार्य]।
  • 2 पासपोर्ट साइज फोटो।

संपादक: दीपक वैष्णव | 1st Khabar 24

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment