राजनांदगांव: बिहान योजना से संजना बनीं ‘लखपति दीदी’

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

राजनांदगांव | 01 मई 2026

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) ग्रामीण महिलाओं के जीवन में खुशहाली का नया रंग भर रहा है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुकुलदैहान की श्रीमती सजना निर्मलकर आज उन हजारों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं, जो आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना चाहती हैं।

📍 संघर्ष से सफलता तक का सफर

श्रीमती संजना बताती हैं कि समूह से जुड़ने से पहले उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। ‘माँ भवानी स्वसहायता समूह’ से जुड़ने के बाद उन्होंने बैंक लिंकेज से 1 लाख और मुद्रा लोन से 2 लाख रुपये का ऋण लेकर जनरल स्टोर शुरू किया। आज इस स्टोर से उन्हें प्रतिमाह 50 से 60 हजार रुपये की शुद्ध आय हो रही है।

उपलब्धियों की लंबी फेहरिस्त:

  • जनरल स्टोर से 60 हजार रुपये तक की मासिक आय।
  • खेती-किसानी के लिए अपना स्वयं का ट्रैक्टर खरीदा।
  • सुकुलदैहान में खुद का नया पक्का घर बनवाया।
  • समूह के साथ मिलकर 30 डिसमिल तालाब में मछली पालन।
  • वर्तमान में बैंक मित्र के रूप में भी सेवाएं दे रही हैं।

शासन की योजनाओं का मिल रहा लाभ

संजना अपनी सफलता का श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की योजनाओं को देती हैं। वे महतारी वंदन योजना और कृषक सम्मान निधि का भी लाभ ले रही हैं। भविष्य में वे अपने व्यवसाय का विस्तार कर कपड़े की दुकान खोलना चाहती हैं।

संपादक: दीपक वैष्णव | 1st Khabar 24

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment