राजनांदगांव: 22 आधुनिक हाईवे पेट्रोलिंग गाड़ियों को डॉ. रमन सिंह दिखाएंगे हरी झंडी

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love
राजनांदगांव  | 20 मई 2026
 संपादक – दीपक वैष्णव
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ पुलिस की आपातकालीन सेवा ‘डायल 112‘ के द्वितीय चरण (Phase 2 – Next Gen) के तहत जिला राजनांदगांव की सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए एक बड़ा विस्तार होने जा रहा है। जिले के पुलिस बेड़े में 22 नए अत्याधुनिक हाईवे पेट्रोलिंग और आपातकालीन सेवा वाहन शामिल होने जा रहे हैं। इन हाईटेक वाहनों को 21 मई 2026 को माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर जनसेवा के लिए रवाना किया जाएगा।
Highway Patrolling Vehicles Dial 112 Rajnandgaon

आमंत्रण

📍 कार्यक्रम का समय और स्थान

वाहन रवानगी का यह गरिमामय कार्यक्रम स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आमजनों की गरिमामयी उपस्थिति में 21 मई 2026 को सुबह 11:00 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम का गवाह बनने के लिए विधानसभा अध्यक्ष निवास स्थान, राजनांदगांव को नियत किया गया है, जहां से इन सभी 22 वाहनों को रवाना किया जाएगा।

केंद्रीय स्तर के बाद अब जिला स्तर पर बड़ी शुरुआत

गौरतबल है कि हाल ही में प्रदेश स्तर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा रायपुर में 400 से अधिक आपातकालीन और हाईवे पेट्रोलिंग वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जा चुका है। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए अब राजनांदगांव जिले को आवंटित हुए 22 आधुनिक वाहनों को स्थानीय स्तर पर जिला पुलिस राजनांदगांव द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम के माध्यम से सीधे सड़कों पर उतारा जा रहा है ताकि नागरिकों को त्वरित सहायता मिल सके।

पुलिस अधीक्षक ने की उपस्थिति की अपील:
इस महत्वपूर्ण और सुरक्षा से जुड़े बड़े कार्यक्रम में जिला पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र के सभी माननीय जनप्रतिनिधियों, सजग आम नागरिकों, प्रिंट मीडिया तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सम्मानित प्रतिनिधियों को सादर आमंत्रित किया गया है। राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक (SP) श्री विनीत ने इस पावन अवसर पर सभी से गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराने की विशेष अपील की है।
फर्स्ट खबर 24 न्यूज़ डेस्क
Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment