लाल बहादुर नगर तहसील में हुई सर्वाधिक 20.5 मिमी वर्षा

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

राजनांदगांव जिले में इस वर्ष चालू मानसून वर्ष में 1 जून 2024 से अब तक औसत 850.1 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है। जिले के सभी 7 तहसीलों में पिछले 24 घण्टों में औसत 9.8 मिमी बारिश हुई। सर्वाधिक वर्षा लाल बहादुर नगर तहसील में 20.5 मिमी दर्ज की गई। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार पिछले 24 घण्टों में डोंगरगढ़ तहसील में 15.8  मिमी, लाल बहादुर नगर तहसील में 20.5 मिमी, राजनांदगांव तहसील में 15.3 मिमी, घुमका तहसील में 1 मिमी, छुरिया तहसील में 7.4 मिमी, कुमरदा तहसील में 3.7 मिमी एवं डोंगरगांव तहसील में 5.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment