राजनांदगांव: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 9 और 24 मार्च को विशेष शिविरों का आयोजन

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

1st khabar 24 news portal logo
Spread the love

1st KHABAR 24

राजनांदगांव की विश्वसनीय आवाज़

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 9 और 24 मार्च को विशेष शिविरों का आयोजन

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व देखभाल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक माह की 9 एवं 24 तारीख को विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य मातृ मृत्यु दर (MMR) में प्रभावी कमी लाना और सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करना है।

अभियान के तहत उच्च जोखिम वाली महिलाओं, जिनका पहला प्रसव ऑपरेशन से हुआ हो, गंभीर एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह या कम उम्र में गर्भधारण जैसी स्थितियों की विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा नि:शुल्क जांच, उपचार एवं सोनोग्राफी की जाएगी ताकि समय रहते उचित देखभाल संभव हो सके।

🗓️ विशेषज्ञ सेवाएं: 9 मार्च

CHC डोंगरगांव: डॉ. सुजाता वासनिक
CHC डोंगरगढ़: डॉ. विजय श्री जैन
CHC सोमनी: डॉ. सुरभि मोहबे
PHC तुमड़ीबोड़: डॉ. लक्ष्मी बग्गा
PHC डुमरडीहकला: डॉ. अमृता भदौरिया
PHC सुरगी/मुसराकला: डॉ. अभिलाषा
PHC अर्जुनी: डॉ. हिना चिचेरिया

🗓️ विशेषज्ञ सेवाएं: 24 मार्च

CHC सोमनी: डॉ. रंजिता पारख
PHC टप्पा: डॉ. सिद्धी सैनिक
PHC LB नगर: डॉ. अनुपमा अस्थाना

“मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने अपील की है कि सुरक्षित प्रसव और स्वस्थ शिशु हेतु सभी गर्भवती माताएं इन शिविरों का लाभ उठाएं।”

दीपक कुमार वैष्णव

CHIEF EDITOR | 1st Khabar 24

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment