
राजनादगांव_ छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन जिला राजनादगांव के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सोन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़ की नवीन विधानसभा का भ्रमण किया तथा चलित विधानसभा कार्यवाही से भी से अवगत हुए जर्नलिस्ट यूनियन राजनादगांव के जिला अध्यक्ष दिनेश निषाद ने बताया कि एक दर्जन से अधिक सदस्यों ने छत्तीसगढ़ की नवीन विधानसभा का भ्रमण किया तथा छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति को करीब से जानने का अवसर प्राप्त हुआ उन्होंने बताया कि यह प्रथम बार है जब उन्होंने छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक, राजनीतिक विषयों पर छत्तीसगढ़ की विरासत को समझा, यह ऐसा अवसर था जहाँ छत्तीसगढ़ से कोने-कोने से आए जनप्रतिनिधियों से भेंट मुलाकात करने का सुनहरा अवसर मिला, छत्तीसगढ़ नवीन विधानसभा की बनावट अद्भुत है, युवाओं को एक बार जरूर छत्तीसगढ़ नवीन विधानसभा भवन को विजिट करना चाहिए जिससे छत्तीसगढ़ के युवाओ में सांस्कृतिक, राजनीतिक अलख जगेगी,
*उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निवास पहुंचे सदस्य*
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के सदस्यों ने यूनियन के संबंध में उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी के नाम पत्र उनके निवास पहुंच कर मंत्री जी द्वारा अधिकृत अधिकारी को सौंपा गया सदस्यों ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी के निवास में आधिकारी से भेट करने के पश्चात सल्पाहार किया तत्पश्चात स्टेट वेयर हाउस कार्पेशन के अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री श्री चंदूलाल साहू , डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल से मुलाकात कर विस्तार से चर्चा किया गया ,छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के जिला अध्यक्ष दिनेश निषाद,देवेंद्र टिंकू देवांगन,रोशन पटेल,जितेंद्र सिन्हा,विशाल सुराणा,जितेंद्र बाघमारे,सत्यम डोंगरे, तुकाराम धर्मगुडे,जितेंद्र ठाकुर,नवीन साहू,कोमल पाड़े, *छत्तीसगढ़ सेवा कल्याण परिषद* के सदस्य,नोहर सिन्हा नवीन, अग्रवाल, विकास सुराणा, उपस्थित थे




