विकास नहीं नामकरण की सरकार बन गई है भाजपा : संतोष पिल्ले

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

➡️ कहा – कांग्रेस शासन की जनहितकारी योजनाओं के नाम बदलकर भाजपा सरकार जनता को गुमराह कर रही है

राजनांदगांव

नगर निगम नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार विकास के नाम पर सिर्फ योजनाओं के नाम बदलने में लगी है। उनका कहना है कि योजनाओं की आत्मा और उद्देश्य कांग्रेस सरकार के समय के हैं लेकिन भाजपा उन्हें नया नाम देकर अपनी उपलब्धि बताने का प्रयास कर रही है।

श्री पिल्ले ने आगे कहा कि भाजपा सरकार का स्तर अब इस हद तक गिर गया है कि वह पुरानी और सफल योजनाओं का नाम बदलकर वाहवाही लूटने की कोशिश कर रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विकास नाम बदलने से नहीं बल्कि ज़मीनी स्तर पर काम करने से होता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि कांग्रेस शासन में शुरू की गई महात्मा गांधी नेशनल रूरल एम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट (मनरेगा) जैसी महत्वपूर्ण योजना जिसने ग्रामीण क्षेत्रों में करोड़ों लोगों को रोज़गार की गारंटी दी आज उसी योजना को नए नाम से विकसित भारत गारंटी फॉर रोज़गार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) कहा जा रहा है। नाम बदला गया है लेकिन योजना का मूल स्वरूप वही है। इसी तरह छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना जिसने अंग्रेज़ी माध्यम और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को गरीब व मध्यम वर्ग के बच्चों तक पहुँचाया उसका नाम बदलकर अब PM श्री स्कूल (PM SHRI School) कर दिया गया है। संतोष पिल्ले ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के बजाय केवल नाम बदलकर भाजपा सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार कांग्रेस शासन में चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं को समाप्त करने या बेहतर करने के बजाय केवल उनके नाम बदल रही है, ताकि जनता को भ्रमित किया जा सके। लेकिन जनता सब समझती है और जानती है कि असली काम किस सरकार ने किया। अंत में श्री पिल्ले ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता अब नामों के खेल से नहीं बहकने वाली है। जनता को रोज़गार, शिक्षा, स्वास्थ्य और महंगाई से राहत चाहिए और यह सब नाम बदलने से नहीं बल्कि ईमानदार नीयत और ठोस काम से ही संभव है।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment