तिलई मंडल अध्यक्ष परदेशी सोनबोईर के नेतृत्व में ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का सफल आयोजन

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

हायर सेकेंडरी स्कूल तिलई में बच्चों ने दिखाया हुनर, अध्यक्ष श्री सोनबोईर ने किया पुरस्कृत

राजनांदगांव (​तिलई), 28 सितंबर, 2025               यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम के सातवें दिन, हायर सेकेंडरी स्कूल तिलई में एक भव्य चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

​जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत जी के आदेशानुसार, यह पूरा कार्यक्रम तिलई मंडल अध्यक्ष श्री परदेशी सोनबोईर जी के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक चलने वाले इस ‘सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत, श्री परदेशी सोनबोईर जी ने बच्चों को कला के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का मंच प्रदान किया।

प्रतियोगिता में स्कूल के सभी बच्चों ने पूरे उत्साह से भाग लिया और विभिन्न प्रकार की आकर्षक चित्रकलाओं का प्रदर्शन किया।

​कार्यक्रम के समापन पर, स्वयं मंडल अध्यक्ष श्री परदेशी सोनबोईर जी ने मुख्य रूप से उपस्थित रहकर, बच्चों की कला की सराहना की और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार से सम्मानित किया। साथ ही, उन्होंने अन्य बच्चों को भी पेन और मिठाई वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया।

​इस अवसर पर श्री परदेशी सोनबोईर (तिलई मंडल अध्यक्ष) के साथ-साथ श्रीमति ललिता साहू (जनपद सदस्य), श्रीमति मंजू चंदेल (जनपद सदस्य), श्रीमति राजेश्वरी साहू (अध्यक्ष, शाला प्रबंधन एंव विकास समिति एवं भाजपा जिला महिला मोर्चा प्रवक्ता), श्री राकेश साहू और श्री यशवंत वर्मा (महामंत्री तिलई मंडल), स्कूल के प्राचार्य श्री आर के जोशी सर जी, प्रधान पाठक श्री मुन्ना यादव सर जी, और समस्त स्टाफ गण मौजूद रहे।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment