भाजपा नेता दिनेश गांधी ने जाना डायरिया पीड़ितों का हाल, मेडिकल टीम को दिए निर्देश

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

भाजपा नेता दिनेश गांधी ने जाना डायरिया पीड़ितों का हाल, मेडिकल टीम को दिए निर्देश

मचानपार में फैली डायरिया, स्वास्थ सुविधाओ का किया निरक्षण

डोंगरगांव। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष दिनेश गाँधी ने ब्लाक के अधीन आने वाले ग्राम मचानपार पहुंच कर डायरिया पीड़ित मरीज से मुलाक़ात किया। उन्होंने मेडिकल सुविधाओ का जायजा लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को बेहतर मेडिकल सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिया।
मचानपर मे डायरिया के प्रकोप की जानकारी मिलने पर जायजा लेने पहुँचे दिनेश गाँधी ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम मे अब तक डायरिया से 120 लोगो के पीड़ित होने क़ी पुष्टि हो चुकी है। गंभीर रूप से पीड़ित 16 मरीजों को राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर किया गया था जिसमे से 3 मरीज पूरी तरफ से स्वस्थ होकर घर वापस आ चुके है। बाकी मरीजों को घर में रखकर ही इलाज की सुविधा दी रहा रही है । स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में ही ग्राम पंचायत मचानपार में मेडिकल कैंप लगाकर ग्राम के मरीजों का टेस्ट तथा इलाज करके उन्हे आवश्यक दवाई व स्वास्थ्य सुविधा दी जा रही है।तथा मेडिकल टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुवे है।श्री गांधी ने ग्रामीण जनों से मुलाकात करउनका हालचाल जाना मेडिकल टीम को ग्रामीण जनों के इलाज के बेहतर सुविधा के लिए आवश्यक निर्देश दिए। ग्रामीणजनों के मांग पर श्री गांधी ने ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी से बात कर पंचायत में ही 2 बेड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। श्री गांधी ने ग्रामीण जनों को बताया की गंदे पानी का सेवन न करे और पानी को उबालकर पिए जिससे डायरिया फैलने को रोका जा सके। उन्होंने सभी के जल्द स्वस्थ होने की कामना क़ी निरक्षण के दौरान जनपद सदस्य जागेश्वर राजू यादव, सरपंच चिंताराम साहू,डोमेश पटेल , पुनाराम साहू, गोपाल पटेल, उमेदी राम तथा अन्य ग्रामीणजन व स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम उपस्थित रहे।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment