*विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे राजनांदगांव में ध्वजारोहण*

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

*➡️ मुख्य समारोह का आयोजन शौर्य परेड मैदान पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में*

राजनांदगांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन शौर्य परेड मैदान पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव में आयोजित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। विधानसभा अध्यक्ष 15 अगस्त 2024 को सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। डॉ. रमन सिंह ध्वजारोहण के बाद परेड की सलामी लेंगे, परेड का निरीक्षण एवं मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। कार्यक्रम में पीटी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों एवं पीटी व सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेताओं को पुरस्कार वितरण भी करेंगे।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment