*अग्निवीर भर्ती के लिए नि:शुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण 2 सितम्बर से*

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

राजनांदगांव 30 अगस्त 2024 – भारतीय थलसेना अग्निवीर भर्ती हेतु माह अप्रैल 2024 में आयोजित लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 4 दिसम्बर से 12 दिसम्बर 2024 तक रायगढ़ जिले में आयोजित किया जाएगा। उप संचालक रोजगार श्री एसव्ही राजौरिया ने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए 90 दिवसीय नि:शुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण 2 सितम्बर 2024 से पीटीएस ग्राऊण्ड राजनांदगांव में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों को 2 सितम्बर 2024 को सुबह 7.15 बजे पीटीएस ग्राऊण्ड राजनांदगांव में सभी आवश्यक दस्तावेजों व फोटो कॉपी, पासपोर्ट साईज फोटो, लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित होने कहा गया है।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment