कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों का जायजा लिया

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

राजनांदगांव, 11 सितंबर, 2025 

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने 17 सितंबर को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में आयोजित होने वाले निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शिविर में आने वाले नागरिकों और मरीजों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डॉ. भुरे ने विशेष रूप से पंजीयन काउंटरों और मरीजों के बैठने की व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने पर जोर दिया ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। यह शिविर आम लोगों को मुफ्त चिकित्सा जांच और उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

इस पहल का लक्ष्य राजनांदगांव जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देना और अधिक से अधिक लोगों तक चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना है।

 

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment