
राजनांदगांव, 11 सितंबर, 2025
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बजरंगपुर-नवागांव हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस मुश्किल समय में डॉ. सिंह ने शोक संतप्त परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
डॉ. रमन सिंह ने तत्काल सहायता के तौर पर मृतक श्री राजेश ढीमर, श्री सचिन दास मानिकपुरी और श्री किशन राजपूत के परिवारों को विधानसभा के स्वेच्छानुदान मद से एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की।
इसके साथ ही, डॉ. सिंह ने श्री किशन राजपूत के परिवार के लिए अनुकंपा नियुक्ति और श्री राजेश ढीमर की पत्नी को जॉब प्लेसमेंट के माध्यम से नौकरी दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित भी किया।
भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए, डॉ. रमन सिंह ने नवागांव से चिखली के बीच एक नई पुलिस चौकी स्थापित करने की भी घोषणा की, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।



