कलेक्टर ने मोर गाँव मोर पानी अभियान अंतर्गत ग्राम पार्रीकला में जल सरंक्षण के लिए सोख्ता गड्ढा निर्माण हेतु किया श्रमदान

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

राजनांदगांव 24 जून 2025
मोर गांव मोर पानी अभियान अंतर्गत कलेक्टर श्री डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने आज राजनांदगांव विकसखंड के ग्राम पार्रीकला में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के स्वीकृत आवास में सोख्ता गड्ढा का निर्माण के लिए श्रमदान किया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा रमेश चन्द्राकर, श्री रमेश चन्द्राकर, ग्राम पंचायत के सरपंच, पंचगण एवं ग्राम प्रमुखों ने भी वर्ष 2024-25 अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के स्वीकृत हितग्राही श्रीमती निर्मला बाई मरकाम के आवास में एक आवास एक सोख्ता के तहत सोख्ता गड्ढा के निर्माण हेतु श्रमदान किया। हितग्राही के आवास में फलदार पौधे का रोपण भी किया गया। जल संरक्षण एवं सवंर्धन को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में सोख्ता गड्ढा का निर्माण किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राजनांदगांव, जिला समन्वयक बीपीएम-एनआरएलएम, आवास नोडल अधिकारी, तकनीकी सहायक आवास, सचिव , ग्राम रोजगार सहायक एवं आवास मित्र उपस्थित रहे।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment