गैस सिलेंडर फटने से पति-पत्नी बेटी सहित तीन की मौत, ग्राम भंवरमरा का मामला

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

राजनांदगांव 27 दिसम्बर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के अंतर्गत आने वाले सुरगी थाना अंतर्गत ग्राम भंवर मारा में बीती रात्रि एक ग्रामीण के निवास स्थान में गैस सिलेंडर के फटने से ग्रामीण भगवत सिन्हा उनकी पत्नी एवं बेटी की मृत्यु हो गई। घटना की सूचना आज सुबह 10:00 बजे सुरगी थाने को दी गई। पुलिस घटनास्थल पहुंचकर जांच कर रही है।

सुरगी पुलिस थाना प्रभारी वीरेंद्र मनहर ने वार्ता 1st खबर को बताया कि ग्राम भंवरमरा में बीती रात्रि को भगवत सिंह के निवास में गैस सिलेंडर फटने से तीन लोगो की मृत्यु हो गई । थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी आज सुबह 10:00 बजे मिली पुलिस घटनास्थल के साथ सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है तथा ग्रामीण जन ग्राम कोटवार इत्यादि से भी जानकारी एकत्रित कर रही है ।

 

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment