छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की बैठक 19 सितंबर को

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

मोहला 12 सितंबर 2024
छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग, रायपुर के अध्यक्ष श्री आर एस विश्वकर्मा की अध्यक्षता में जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत 19 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित किया गया है। बैठक में शासन के समस्त विभागों में संचालित योजनाओं/कार्यक्रमों एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के भागीदारी की समीक्षा व चर्चा की जाएगी। बैठक में आयोग के सदस्य श्री यशवंत सिंह वर्मा, श्री नीलांबर नायक, श्री बलदाऊ राम साहू, श्री हरि शंकर यादव, श्रीमती शैलेंद्री परगनिया, श्री कृष्णा गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। जिला स्तरीय अधिकारियों को जिले की संक्षिप्त विवरण एवं जानकारी के साथ निर्धारित तिथि को बैठक में उपस्थित होने निर्देशित किया गया है।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment