छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों के राज्यपाल बदले गए, रामेन डेका बनाए गये छत्तीसगढ़ के नए गवर्नर

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

छत्तीसगढ़ के समेत 10 राज्यों के राज्यपाल बदल दिए गए हैं। असम के रामेन डेका छत्तीसगढ़ के नौवें राज्यपाल बनाए गए हैं। इससे पहले छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी बिस्वभूषण हरिचंदन संभाल रहे थे। इसके साथ ही महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस की जगह भी नए राज्यपाल को नियुक्ति दी गई है। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन अब महाराष्ट्र के राज्यपाल होंगे। यही नहीं छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी रहे ओम माथुर को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल बनने पर रामेन डेका को बधाई दी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, पंजाब समेत 10 राज्यों के राज्यपालों की नई नियुक्ति की। द्रोपदी मुर्मू ने अमस के रामेड डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया है। रामेन डेका के राज्यपाल बनने पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट कर बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि आदरणीय रामेन डेका को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।निश्चित ही एक संरक्षक के रूप में आपके विशाल सामाजिक, राजनीतिक एवं संसदीय अनुभव का लाभ 3 करोड़ छत्तीसगढ़वासियों को मिलेगा। समस्त छत्तीसगढ़वासी आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं।
असम के रहने वाले रामेड डेका
छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रामेन डेका असम के रहने वाले हैं। इनका जन्म 1 मार्च 1954 को असम के कामरूप जिले के सुआलकुची में हुआ था। वे असम की मंगलदोई लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर दो बार सांसद रह चुके हैं। वह BJP के संस्थापक सदस्यों में भी हैं। असम बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं। रामेन डेका छत्तीसगढ़ के 9वें राज्यपाल होंगे। मध्य प्रदेश के राज्यपाल रामनरेश यादव और आनंदीबेन पटेल राज्य का अतिरिक्त प्रभार संभाल चुके हैं। पूर्णकालिक राज्यपाल के रूप में 8 राज्यपाल प्रदेश में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
बिस्वभूषण हरिचंदन ने डेढ साल पहले संभाला था पद
बिस्वभूषण हरिचंदन डेढ़ साल पहले छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बने थे। फरवरी 2023 में बिस्वभूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। अब उनकी जगह असम के रामेन डेका ये जिम्मेदारी संभालेंगे। छत्तीसगढ़ के रायपुर से 7 बार सांसद रहे रमेश बैस महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से हटा दिए गए हैं। उन्हें अभी नई नियुक्ति नहीं दी गई है। वहीं सिक्किम के गवर्नर बनाए गए बीजेपी के सीनियर लीडर ओम प्रकाश माथुर विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रभारी रहे। उनके प्रभारी रहते छत्तीसगढ़ में भाजपा ने सरकार बनाई और अब उन्हें इसका इनाम मिल गया।

10 राज्यों की लिस्ट, जहां बदले गए राज्यपाल

राज्य राज्यपाल
राजस्थान हरिभाऊ किसनराव बागड़े
झारखंड संतोष गंगवार
महाराष्ट्र सीपी राधाकृष्णन
छत्तीसगढ़ रमन डेका
पंजाब गुलाब चंद कटारिया
असम लक्ष्मण प्रसाद आचार्य
मणिपुर लक्ष्मण प्रसाद आचार्य
सिक्किम ओम प्रकाश माथुर
तेलंगाना जिष्णु देव वर्मा
मेघालय सीएच विजयशंकर
Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment