मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से दूरभाष पर चर्चा कर दी जीत की बधाई

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

➡️हरियाणा की जनता ने केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों और विकास योजनाओं पर लगाई अपनी मुहर: श्री साय

रायपुर, 10 अक्टूबर 2024
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कल हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से दूरभाष पर चर्चा कर विधानसभा के चुनाव में शानदार जीत के लिए छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में हरियाणा राज्य अग्रणी भूमिका निभाएगा। उन्होंने केन्द्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में जनकल्याणकारी योजनाओं के कुशल क्रियान्वयन के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री सैनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा की जनता ने केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों और विकास योजनाओं पर अपनी मुहर लगा दी है।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment