*अज्ञात मृत महिला की पहचान हेतु सूचना*

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

डोंगरगढ़- डोंगरगढ़ थाने ने अज्ञात मृत महिला की पहचान के लिए आम सूचना जारी की है। पुलिस द्वारा अज्ञात मृतिका महिला के विवरण में थाना डोंगरगढ़ के मर्ग क0 49/2024 धारा 174 जा०फौ जारी कर सूचित किया है कि एक महिला उम्र लगभग 46 साल जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोगरगढ़ से रिफर करने पर बेहोशी के हालत में शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेंड्रि राजनांदगांव में भर्ती कराया गया था। जहां ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। जिसकी रिपोर्ट पर मर्ग धारा कायम कर वारिसो की पता तलाश हेतु जांच कार्यवाही में लिया गया है।
अज्ञात मृतिका महिला की उम्र लगभग 46 साल, कद लगभग 5’4″ फीट, रंग गेहुंआ, बाल अधपका चेहरा दुबली पतली, बजारू नधनी, हरा सफेद रंग छीटवार फूल प्रिंटेड साड़ी, हरा रंग का ब्लाउज, कत्था रंग का पेटीकोट पहनी हुई थी। पुलिस ने आम लोगों से अपील की ही कि अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत में अज्ञात मृतिका महिला के वारिसो की पतासाजी करने व पता चलने पर थाना डोंगरगढ़ के इस नंबर पर 9479192111 व 07823-232600 पर संपर्क कर सूचना दें सहयोग प्रदान कर सकते है।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment