आसरा में खुलेआम बिक रही अवैध शराब, पुलिस विभाग मौन

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

आसरा में खुलेआम बिक रही अवैध शराब, पुलीस विभाग मौन

 

आसरा पर खुलेआम बिक रही है अवैध शराब… जिम्मेदार कौन..?

 

डोगरगांव :- आसरा  में अवैध शराब का कारोबार खुलेआम चल रहा है। फिर भी पुलिस एवं आबकारी विभाग अफसर अवैध बिक्री पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं। खासबात यह कि इसकी जानकारी पुलिस और आबकारी अफसरों को हैं।

अवैध शराब विक्रेता दिनदहाड़े जगह-जगह अवैध शराब खुलेआम बेच रहे हैं। इसके बावजूद भी पुलिस एवं आबकारी विभाग अफसर हाथ पर हाथ रखे बैठे हुए हैं। अवैध शराब पर अंकुश को लेकर पुलिस गंभीर नहीं है। एक तरफ सभी समाज व ग्राम पंचायत शराब पर अंकुश लगाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहा है। जिससे लोग नशा से मुक्ति पा सकें। दूसरी ओर गली मोहल्लों में खुलेआम अवैध शराब मिल रही है। जिसकी वजह से लोग शराब लत को छोड़ नहीं पा रहे हैं और उनके घर उजड़ रहे है।

 

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment