आसरा PHC में खेमन साहू मनोनीत, जीवनदीप समिति के जरिए स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया बल

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

डोंगरगांव, 10 सितंबर 2025

उपमुख्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के अनुमोदन के बाद, डोंगरगांव विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) आसरा की जीवनदीप समिति के लिए नए सदस्यों का मनोनयन किया गया है। यह निर्णय स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और सामुदायिक भागीदारी को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

आसरा PHC के जीवनदीप समिति में खेमन साहू को सदस्य मनोनीत किया गया है। उनके साथ मेहश कुंभकार, रामदीन जगने और जनपद सदस्य विवेक मण्डावी को भी समिति में शामिल किया गया है।

यह पहल स्वास्थ्य केंद्र के कामकाज में पारदर्शिता और दक्षता लाएगी। नवनिर्वाचित सदस्य स्वास्थ्य केंद्र की जरूरतों, संसाधनों के उचित उपयोग और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं पर सीधे निगरानी रखेंगे। इस मनोनयन से ज़िला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय भी बेहतर होगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और भी सुलभ हो सकेंगी।

 

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment