एक दिसंबर से 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली: मोहम्मद इमरान बीबा

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

➡️ प्रदेशवासियों के लिए बड़ी राहत

राजनांदगांव

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात देते हुए मुफ्त बिजली योजना का दायरा बढ़ाकर 200 यूनिट तक कर दिया है। इस फैसले का स्वागत करते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इमरान बीबा ने इसे जनहित में लिया गया महत्वपूर्ण कदम बताया।

जनाब बीबा ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार द्वारा पहले हर महीने 100 यूनिट तक दी जा रही मुफ्त बिजली सुविधा को बढ़ाकर अब 200 यूनिट कर दिया गया है जो आम जनता के लिए राहतकारी निर्णय है। उन्होंने इस घोषणा के लिए मुख्यमंत्री सहित पूरी प्रदेश सरकार का आभार जताते हुए जिले एवं प्रदेश के सभी बिजली उपभोक्ताओं को बधाई दी।उन्होंने आगे कहा कि यह निर्णय आर्थिक रूप से मध्यमवर्गीय और निम्नवर्गीय परिवारों को बड़ी राहत प्रदान करेगा। संशोधित योजना 1 दिसंबर से पूरे प्रदेश में लागू हो जाएगी जिससे लाखों उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। बीबा ने बताया कि कांग्रेस शासनकाल में 400 यूनिट तक बिजली बिल माफ होने की वजह से कई सक्षम उपभोक्ता अनावश्यक रूप से अत्यधिक बिजली का उपयोग कर रहे थे, जिससे बिजली कंपनी पर भारी वित्तीय बोझ पड़ा। वर्तमान सरकार ने योजना को अधिक व्यावहारिक रूप देकर 200 यूनिट तक सीमित किया है, जो संतुलित और प्रभावी निर्णय है। इससे उपभोक्ताओं को राहत भी मिलेगी और अनावश्यक दुरुपयोग पर भी रोक लगेगी। सरकार की यह पहल आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ प्रदेश के विकास में भी सहायक सिद्ध होगी।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment