राष्ट्रीय गौ रक्षा गौ सेवा संघ ने आशा नगर में बाँटे गर्म कपड़े

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

➡️ ठंड में बना सहारा

राजनांदगांव

बढ़ती ठंड के बीच मानवता और सेवा की मिसाल पेश करते हुए राष्ट्रीय गौ रक्षा गौ सेवा संघ की टीम ने आशा नगर में बच्चों और बड़ों को गर्म कपड़ों का वितरण किया। इस पुनीत कार्य में संघ की अध्यक्ष श्रीमती कांति मौर्य तथा सदस्य अंजू राव, हिमेश्वरी वर्मा और डोमन वर्मा सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

टीम द्वारा किए गए इस सेवा कार्य से क्षेत्र के लोगों को ठंड से राहत मिली और जरूरतमंद परिवारों में खुशी का माहौल देखने को मिला। सामाजिक सहयोग और संवेदनशीलता का यह उदाहरण स्थानीय स्तर पर सराहा जा रहा है। संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि आगे भी ऐसे सेवा कार्य समय – समय पर जारी रहेंगे। ताकि समाज के कमजोर वर्गों तक सहायता पहुँचती रहे।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment