*छत्तीसगढ़ :शराब पीने से 3 साल की बच्ची की मौत*

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मासूम बच्ची की शराब पीने से मौत हो गई। बच्ची की उम्र तीन साल थी। बच्ची खेल-खेल में शराब पी गई। बताया जा रहा है कि बच्ची खेल रही थी। इस दौरान घर में रखी महुआ शराब को पानी समझकर पी गई। आनन-फानन में बच्ची को इलाज के लिए अम्बिकापुर मेडिकल कालेज में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पूरा परिवार सदमें में हैं। घटना बलरामपुर के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव की है।

जानकारी के मुताबिक, डिंडो पुलिस चौकी के ग्राम बैकुंठपुर में तीन वर्षीय सरिता सोमवार की सुबह घर में खेल रही थी। उसकी मां सावित्री पास में ही काम कर रही थी। इस दौरान बच्ची खेलते हुए अपनी दादी के कमरे में पहुंची, जहां वहां शराब की बोतल और गिलास रखा हुआ था। बच्ची ने बोतल में रखी शराब को पानी समझकर पी लिया।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment