➡️ AAP ने सरकार को चेतावनी दी समस्याएँ दूर नहीं हुईं तो किसानों के साथ मिलकर होगा बड़ा आंदोलन

राजनांदगांव
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी प्रक्रिया में जारी अव्यवस्थाओं के खिलाफ आम आदमी पार्टी खुलकर सामने आ गई है। पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सोनी ने कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाया है कि गिरदावरी में बड़ी संख्या में किसानों का रकबा गलत तरीके से कम कर दिया गया है जिससे किसानों की खरीदी सीधे प्रभावित हो रही है। इसके साथ ही टोकन कटिंग की व्यवस्था भी चरमरा गई है जिसके कारण किसानों को 4–5 दिनों तक समितियों में लाइन में खड़े रहना पड़ रहा है।
किसानों की प्रमुख समस्याएँ AAP ने उठाए महत्वपूर्ण मुद्दे गिरदावरी में रकबा कम होना, जिससे किसानों की उपज खरीदी पर सीधे असर। टोकन कटने में भारी देरी, कई जगह मशीनें और सर्वर जवाब दे रहे हैं। समितियों में धान खरीदी की लिमिट घटाई गई, जिससे रोजाना कम मात्रा में खरीदी हो रही है। कई क्षेत्रों से शिकायत जितना कर्ज है उतना ही धान लिया जा रहा है AAP की मांग समितियों में प्रतिदिन कम से कम 1400–1500 क्विंटल खरीदी अनिवार्य हो। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सोनी AAP जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सोनी ने कहा कि किसानों की लगातार मिल रही शिकायतों से स्पष्ट है कि इस वर्ष धान खरीदी में भारी अनियमितताएँ हैं। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा की गई गलत गिरदावरी से किसानों का रकबा कम दिखाया जा रहा है। टोकन कट नहीं रहे समितियाँ लाइन में लगे किसानों को लौटा रही हैं। यह किसानों के साथ अन्याय है और पार्टी इसका कड़ा विरोध करती है। पार्टी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि सरकार ने जल्द सुधारात्मक कदम नहीं उठाए तो AAP किसानों के साथ मिलकर जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक बड़े आंदोलन की तैयारी करेगी। पत्र को औपचारिक रूप से कलेक्टर/एसडीएम के माध्यम से राज्य सरकार तक भेजा गया है जिसमें तुरंत कार्रवाई की मांग की गई है ताकि किसान बिना परेशानी अपनी उपज बेच सकें। इस अवसर पर मुख्य रूप से भूपेश तिवारी लोकसभा अध्यक्ष, आरिफ खान, चंद्रमणि वर्मा, जिस्सू चाँदने एवं समस्त आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।




