भाजयुमो जिला अध्यक्ष पद के सबसे मजबूत दावेदार बने ज्ञानेश गुप्ता

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

➡️ संगठन में सक्रियता, लोकप्रियता और मजबूत पकड़ ने बढ़ाई दावेदारी

राजनांदगांव

भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजयुमो के नए जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर संगठन में हलचल तेज हो गई है। इसी बीच युवा नेता ज्ञानेश गुप्ता अपनी सक्रिय कार्यशैली और युवाओं में मजबूत पकड़ के चलते अध्यक्ष पद के सबसे प्रबल दावेदार के रूप में उभरकर सामने आए हैं।

भारतीय जनता युवा मोर्चा भाजयुमो में नए नेतृत्व चयन की चर्चाएं तेज हैं और इसी कड़ी में शहर के लोकप्रिय व सक्रिय युवा नेता ज्ञानेश गुप्ता का नाम जिला अध्यक्ष पद के लिए सबसे आगे बताया जा रहा है। वर्तमान में वे भाजयुमो राजनांदगांव के जिला मंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभा रहे हैं। श्री गुप्ता इससे पहले युवा मोर्चा के शहर मंत्री सहित संगठन के कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। लगातार सक्रिय राजनीति में उनकी मजबूत उपस्थिति ने शहर और जिले के युवाओं के बीच उन्हें एक सशक्त नेतृत्वकर्ता के रूप में स्थापित किया है। विधानसभा से लेकर लोकसभा चुनाव तक उन्होंने बूथ स्तर से लेकर शहर और जिला संगठन तक पार्टी के लिए मतदाता संपर्क और संगठन विस्तार में विशेष योगदान दिया है। विपक्ष में रहने के दौरान भी उन्होंने बड़ी संख्या में युवाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूती प्रदान की। वर्तमान महापौर मधुसूदन यादव के जिलाध्यक्ष कार्यकाल और युवा मोर्चा के तत्कालीन जिला अध्यक्ष मोनू बहादुर के नेतृत्व में भी ज्ञानेश गुप्ता ने युवाओं को भाजपा की मुख्यधारा से जोड़ने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। सामाजिक क्षेत्र में भी वे लगातार जरूरतमंदों की सहायता और सेवा कार्यों में सक्रिय रहे हैं। संगठन के भीतर उनकी सक्रियता, लोकप्रियता और मजबूत पकड़ को देखते हुए भाजयुमो जिला अध्यक्ष पद के लिए ज्ञानेश गुप्ता का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। कई युवा कार्यकर्ताओं का मानना है कि यदि उन्हें यह जिम्मेदारी मिलती है तो जिले के युवा मोर्चा को नई ऊर्जा, दिशा और सशक्त नेतृत्व मिल सकेगा।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment