➡️180 पौवा शोले के साथ आरोपी प्रीतम साहू विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर भेजा गया जेल

डोंगरगाँव : नए थाना प्रभारी कृष्णा पटले के पदभार ग्रहण करते ही क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने की कार्रवाई तेज हो गई है। थाना प्रभारी ने पद संभालने के तुरंत बाद ही अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अति0पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं एसडीआपी डोंगरगांव दिलीप सिसोदिया के दिशा-निर्देश में थाना प्रभारी कृष्ण पाटले के नेतृत्व में अवैध शराब बेचने वाले पर की गई कार्रवाई शराब बेचते ग्राम घुघवा निवासी प्रीतम साहू घुघवा खार धान मंडी के पीछे मुक्तीधाम के पास शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री करने के लिये ग्राहक का इंजार कर रहा है पुलिस के सूचना मिलने पर स्टाफ रवाना किया गया मौक घटना स्थल पर पहुच कर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किया कार्यवाही के दौरान आरोपी प्रीतम साहू शराब रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक इंजार कर रहा था जिसे पकड़कर नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रीतम साहू पिता स्व. हीरा साहू उम्र 22 साल निवासी घुघवा थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव (छ.ग.) का होना बताया जिसके कब्जे से 180 पौवा शोले देषी शराब कीमती 14400 रूपये एवं शराब बिक्री रकम 400 रूपये कुल जुमला कीमती 14800 रूपये को बरामद कर 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर ज्युडिस्यल रिमांड पर माननीय न्यायालय राजनादगाँव पेष किया गया जो जेल दाखिल किया गया उक्त कार्यवाही में थाना डोंगरगांव प्रभारी निरीक्षक कृष्णा पाटले, उप निरीक्षक वीरेन्द्र मनहर, आरक्षक चन्द्रकांत सोनी, आरक्षक चन्द्रप्रकाष हरमुख का कार्य सराहनीय रहा।
अवैध शराब के कारोबार पर सख्ती से रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा कृष्ण पटले थाना प्रभारी डोंगरगाँव



