*पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी कमला देवी साहू जी का निधन, रायपुर में ली अंतिम सांस*

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी (72 वर्षीया) श्रीमती कमला देवी साहू का रायपुर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान देर रात 12:00 बजे निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थी, आकस्मिक निधन के कारण पूर्व गृह मंत्री के परिजनों, शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है।
स्व. कमला देवी साहू जहां मृदुभाषी व मिलनसार थीं। वे अपने पीछे 3 पुत्र और 1 पुत्री सहित पूरा भरा-पूरा परिवार छोड़ गई है। साहू जी का पूरा परिवार हॉस्पिटल में कई दिनों से श्रीमती कमला देवी साहू जी की सेवा कर रहे थे।

गृहगांव में पाऊवारा में होगा अंतिम संस्कार

पिछले कुछ समय से उनकी सेहत फिर गिरना शुरू हुई। इसके बाद उन्होंने (रविवार रात 12:00) बजे अंतिम सांस ली। उनके बड़े बेटे जितेंद्र साहू ने बताया कि उनकी माता जी की पार्थिव शरीर (सोमवार) गृहगांव पाऊवारा दुर्ग जिले में ले जाया जाएगा, जहाँ दोपहर 2:00 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment