बीज भंडारण हेतु वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

 

राजनांदगांव 07 अक्टूबर 2025

उप संचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर ने आज बीज प्रक्रिया केन्द्र राजनांदगांव से जिले की सहकारी समिति तुमड़ीबोड़, कोहका, तेंदुनाला में रबी बीज भंडारण हेतु 125 क्विंटल (चना, गेहूं एवं तिवड़ा) बीज भंडारण करने वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उप संचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में आगामी रबी 2025-26 में कुल क्षेत्राच्छादन 88002 हेक्टेयर का लक्ष्य रखा गया है। कृषकों के बीज मांग अनुरूप सहकारी समितियों के माध्यम से बीज भंडारण की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इस अवसर पर अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री संतलाल देशलहरे, सहायक संचालक कृषि डॉ. बीरेन्द्र अनंत, बीज प्रबंधक श्री जयंत लोध, बीज प्रमाणीकरण अधिकारी श्री नीरज टोप्पो, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री डी आर रानाडे सहित कृषि विकास अधिकारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित थे।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment