भाजपा के दो साल का शासन पूरी तरह विफल – राजेंद्र सोनी

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

➡️ कहा – जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है

राजनांदगांव

प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर विपक्षी दलों ने सरकार के कार्यकाल की कड़ी समीक्षा शुरू कर दी है। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सोनी भाई राजा ने भाजपा शासन को निराशाजनक बताते हुए सरकार की नीतियों और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

श्री सोनी ने आगे कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी आम जनता को कोई ठोस राहत नहीं मिली है। महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली और कानून-व्यवस्था की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है, जबकि सरकार केवल आंकड़ों और प्रचार में व्यस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं। युवाओं को रोजगार देने के नाम पर सिर्फ घोषणाएं की गईं लेकिन जमीनी स्तर पर हालात जस के तस बने हुए हैं। किसानों को न तो उनकी उपज का उचित मूल्य मिल रहा है और न ही समय पर खाद-बीज की व्यवस्था हो पा रही है। महिलाओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी सरकार पूरी तरह असफल रही है। भाजपा सरकार का दो साल का कार्यकाल जनता के लिए निराशा और हताशा लेकर आया है। जनकल्याणकारी योजनाएं कागजों तक सीमित रह गई हैं और प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह बेलगाम हो चुका है। राजेंद्र सोनी ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश की जनता की आवाज़ बनकर इन मुद्दों को सड़क से सदन तक उठाएगी। आने वाले समय में पार्टी जन आंदोलन के माध्यम से सरकार को उसकी विफलताओं का जवाब देने के लिए मजबूर करेगी। उन्होंने अंत में कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है और भाजपा की नाकाम नीतियों से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। आने वाला समय प्रदेश की राजनीति में नए विकल्प को मजबूती देने वाला साबित होगा।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment