भाजपा सत्ता में रहकर सेवक की तरह कर रही कार्य : शिव वर्मा

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

➡️ कहा – साय सरकार का दो साल का कार्यकाल विकास और सुशासन के लिए रहेगा अविस्मरणीय

राजनांदगांव

नगर निगम के वरिष्ठ भाजपा पार्षद शिव वर्मा ने प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता में रहकर भी जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सेवक की भावना से कार्य कर रही है।

श्री वर्मा ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के नेतृत्व में बीते दो वर्षों के दौरान राजनांदगांव जिले सहित पूरे प्रदेश में लंबे समय से रुके हुए विकास कार्यों को नई गति मिली है। सड़कों, अधोसंरचना, नगरीय सुविधाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में स्पष्ट रूप से सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में नक्सल उन्मूलन के क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता मिली है। सुरक्षा बलों की सशक्त कार्रवाई और सरकार की ठोस नीति के चलते नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगा है। इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार से साय सरकार को उचित सम्मान एवं पुरस्कार दिए जाने की कामना की। श्री वर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस अपने सिद्धांतों से भटक चुकी है और उसके जनविरोधी कार्यों के कारण जनता लगातार चुनावों में उसे नकार रही है। जनता का विश्वास खो चुकी कांग्रेस अब मीडिया के सहारे अनर्गल बयानबाजी कर अपने अस्तित्व को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को भाजपा की नीतियों, नेतृत्व और कार्यशैली पर पूरा भरोसा है। साय सरकार आने वाले समय में भी विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। भाजपा है तो जनता को भरोसा है वहीं भाजपा का नारा है सबके साथ सबका विकास और सब पर बराबर का विश्वास। जातिवाद भ्रष्टाचार को नजर अंदाज कर भाजपा प्रदेश में विकास की गंगा बहा रही है।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment