महिला आयोग में नियुक्त सदस्यों ने किया पदभार ग्रहण

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

➡️महिला आयोग की अध्यक्ष ने नवनियुक्त सदस्यों को दी बधाई

रायपुर, 17 अक्टूबर 2024
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य के आधी आबादी महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए गठित राज्य महिला आयोग में महिला सदस्यों की नियुक्ति छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 26 सितम्बर 2024 को की गई। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के रिक्त  05 पद पर सदस्यों की नियुक्ति की गई। बलौदाबाजार की श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने 7 अक्टूबर को ही आयोग कार्यालय आकर पदभार ग्रहण कर ली थी। आज महिला आयोग कार्यालय में सदस्यगण जशपुर की श्रीमती प्रियंवदा सिंह जूदेव, महासमुन्द की श्रीमती सरला कोसरिया, दंतेवाड़ा की श्रीमती ओजस्वी मंडावी और सुकमा की दीपिका सोरी ने आज आयोग कार्यालय में पदभार ग्रहण किया।
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए महिलाओं के हितों में मिलकर कार्य करने के लिए कहा। ज्ञात हो कि राज्य महिला आयोग के पुराने सदस्यों का कार्यकाल 27 जून 2024 को समाप्त हो गया था। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी को पत्र भेज कर राज्य महिला आयोग के सभी पांचों सदस्यों की जल्द से जल्द नियुक्ति के साथ ही सभी संभाग से खासकर सरगुजा एवं बस्तर संभाग से सदस्यों की नियुक्ति की मांग की गई थी। जिस पर अमल करते हुए राज्य शासन द्वारा सरगुजा, बस्तर, रायपुर संभागों से सदस्यों की नियुक्ति करने पर डॉ. किरणमयी नायक ने मुख्यमंत्री जी का आभार प्रकट किया।
आयोग कार्यालय में सदस्यों के पदभार के दौरान बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला,  राज्य महिला आयोग के सचिव मनोज कुमार सिन्हा, सहायक संचालक श्रीमती पुष्पा किरण कुजूर, आयोग के कर्मचारीगण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment