मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के दो वर्ष सफल, विकास के नए आयाम स्थापित हुए – सचिन सिंह बघेल

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

➡️ कहा – 90 प्रतिशत वादों पर अमल, उद्योग स्वास्थ्य शिक्षा में व्यापक सुधार, 2047 के विकसित छत्तीसगढ़ विज़न को मिली दिशा

राजनांदगांव

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर प्रदेश की विकास यात्रा को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल ने साय सरकार के कार्यकाल को उपलब्धियों से भरपूर बताते हुए कहा कि सरकार ने अपने वादों को जमीन पर उतारने का काम किया है और छत्तीसगढ़ को विकास की नई दिशा दी है।

जारी बयान में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार का दो साल का कार्यकाल बेहद शानदार और जनआकांक्षाओं के अनुरूप रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किए गए वादों में से लगभग 90 प्रतिशत को सरकार ने पूरा कर दिखाया है जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। श्री बघेल ने विशेष रूप से उद्योग, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में हुए सकारात्मक बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में ठोस नीतियों और निर्णयों के कारण प्रदेश में निवेश का माहौल बेहतर हुआ है स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ हुई हैं और शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला है। इससे आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के विज़न को लेकर विधानसभा सत्र में मॉडल प्रस्तुत करना मुख्यमंत्री साय सरकार और उनके मंत्रीमंडल का दूरदर्शी और ऐतिहासिक निर्णय है। यह निर्णय आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ को आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। श्री बघेल ने यह भी कहा कि साय सरकार ने पारदर्शी शासन, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है। योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सख्ती और निगरानी बढ़ाई गई है, जिससे जनता का भरोसा सरकार पर और मजबूत हुआ है। अंत में उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आने वाले समय में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा और प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment