मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 12 अक्टूबर को तेलासीपुरी धाम में गुरु दर्शन मेला और रायपुर के दशहरा उत्सवों में होंगे शामिल

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

रायपुर, 11 अक्टूबर 2024
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 12 अक्टूबर शनिवार को बलौदाबाजार भाटापारा जिले के तेलासीपुरी धाम गुरु दर्शन मेला सहित राजधानी रायपुर के दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 12.05 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12.25 बजे तेलासीपुरी धाम पहुंचेंगे और वहां गुरु दर्शन मेला कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.05 बजे तेलासीपुरी धाम से रवाना होकर अपरान्ह 2.25 बजे को पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शाम 5 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 5.15 बजे डब्ल्यूआरएस कॉलोनी पहुंचकर दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात शाम 6.15 बजे रावणभाठा मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment