योगेश पटेल बने जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष जल्द होगी अन्य सदस्यों की नियुक्ति

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

योगेश पटेल बने जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष

जल्द होगी अन्य सदस्यों की नियुक्ति

डोंगरगांव : भाजयुमो व भाजपा में एक लम्बे समय से कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले नगर के योगेश पटेल को स्थानीय शास. डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति में अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा अतिशीघ्र समिति में अन्य सदस्यों की नियुक्ति की जायेगी।
भाजपा संगठन की अनुशंसा पर जिले के प्रभारी मंत्री तथा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर विधानसभा क्षेत्र के चारों कॉलेज में जनभागीदारी समिति के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। प्रभारी मंत्री की अनुशंसा के बाद कलेक्टर द्वारा शास. डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालयम डोंगरगांव में योगेश पटेल, शासकीय नवीन महाविद्यालय अर्जुनी में टामेश्वर साहू, शासकीय महाविद्यालय रामाटोला में अशोक वर्मा तथा शासकीय कुंज बिहारी चौबे महाविद्यालय लालबहादुरनगर में श्रीमती लता वैष्णव को नियुक्त किया गया है।
ज्ञात हो कि शासकीय महाविद्यालय डोंगरगांव में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष के रूप में मनोनित योगेश पटेल धार्मिक गतिविधियों के साथ साथ सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में काफी समय से सक्रिय हैं। श्री पटेल तथा श्री साहू की नियुक्ति पर पूर्व जिपं अध्यक्ष दिनेश गांधी, स्वरूपचंद जैन, रामकिशन माहेश्वरी, रामकुमार गुप्ता, निवेदन साहू, तरूण नायक, मोहन सिन्हा, संतोष यादव, बालकृष्ण सिन्हा, विजय जैन, दिनेश साहू, रोहित साहू, ललित रामटेके, रूखम चंद्रवंशी, कोमल साहू सहित अन्य ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।
————————–

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment