रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री का बहनों को तोहफा: उज्ज्वला सब्सिडी जारी

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

रायपुर, 08 अगस्त 2025

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देश की करोड़ों बहनों को एक बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत प्रति LPG सिलेंडर पर ₹300 की सब्सिडी को वित्त वर्ष 2025-26 तक जारी रखने का फैसला किया है।

इस महत्वपूर्ण फैसले का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “यह फैसला माताओं और बहनों की रसोई की चिंता को दर्शाता है। यह एक सच्चा उपहार है जो उनके स्वास्थ्य और सुविधा को प्राथमिकता देता है।”

10.33 करोड़ परिवारों को मिलेगी सीधी राहत

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि इस पहल से 10.33 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थी परिवारों को सीधे राहत मिलेगी। केंद्र सरकार इस पर ₹12,000 करोड़ खर्च करेगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का एक बड़ा उदाहरण है।

छत्तीसगढ़ की लाखों बहनें होंगी लाभान्वित

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी माताएँ और बहनें परिवार की रीढ़ हैं। उनकी मेहनत का सम्मान करना और उन्हें सुविधाएँ देना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है।” उन्होंने बताया कि इस फैसले से छत्तीसगढ़ की भी लाखों महिलाओं को लाभ होगा, जिससे उनके रसोई का खर्च कम होगा और उन्हें धुएँ से मुक्त, सुरक्षित और स्वास्थ्यप्रद जीवन मिलेगा।

यह फैसला गरीबों, महिलाओं और ग्रामीण परिवारों के जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment