राजनांदगांव : कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love


– जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश

राजनांदगांव 20 अगस्त 2024 {दीपक वैष्णव } – कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों से जनसामान्य अपनी समस्याएं लेकर जनदर्शन में आते हैं, उनकी समस्याओं का निराकरण करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित करना है। उन्होंने आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए कहा। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन प्रदान कर शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।
जनदर्शन में आज घुमका तहसील के ग्राम पटेवा निवासी श्री सुशन वर्मा ने अपनी पत्नी के आकस्मिक मृत्यु होने पर बीमा राशि प्रदाय के लिए आवेदन किया। शंकरपुर राजनांदगांव के श्री वासुदेव सिन्हा ने राजस्व रिकार्ड में त्रुटि सुधार के लिए आवेदन किया। इसी तरह जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना, राजस्व अभिलेख में नाम दुरूस्त करने, विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभ दिलाने जैसे आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
क्रमांक 96 – प्रवीण            ——————-

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment