*हैरी जोसेफ को मिला समाज सेवा का पुरस्कार*

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

*राजनांदगांव ।* जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष हैरी जोसेफ को समाज सेवा के क्षेत्र में पुरस्कार से नवाजा गया है। उनकी इस उपलब्धि पर पार्टी जनो सहित समस्त शुभचिंतको ने बधाई दी है।
उल्लेखनीय है कि हैरी जोसेफ लंबे समय से पीड़ित मानवता के प्रति समर्पित रहे हैं। उनकी इस सेवा भावना के चलते भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें सदस्य के रूप में स्वीकार करते हुए एक अच्छा प्लेटफार्म दिया है। वर्तमान में जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रहते हुए सेवा की कई मिसाल पेश की है। श्री जोसेफ की पकड़ मीडिया क्षेत्र में भी अच्छी रही है। इसी के चलते रायपुर से प्रकाशित दैनिक नई दुनिया ने उन्हें समाज सेवा पुरस्कार प्रदान किया है।यह पुरस्कार उन्हें गत दिवस राजनंदगांव के होटल रेलीस में आयोजित कार्यक्रम में नई दुनिया परिवार ने यह कहते हुए दिया है कि बुजुर्गों जरूरतमंद व असहाय लोगों की मनोभाव से सेवाकर आपने एक उत्कृष्ट उदाहरण समाज के समक्ष प्रस्तुत किया है। आपके द्वारा किया गया सेवा कार्य अन्य लोगों को भी प्रेरित करेगा। और समाज को एक नई दिशा देगा। सेवा कार्य के प्रति आपकी प्रतिबद्धता अनुकरणीय है आपको सम्मानित कर हम गौरवान्वित है।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment