3 सितंबर को रायपुर में होगा भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का सम्मान समारोह  – भरत वर्मा

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love

रायपुर :- भाजपा महामंत्री व मोर्चा प्रभारी भरत वर्मा ने बताया कि कल भाजपा के द्वारा सदस्यता अभियान की शुरुआत व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में किया जा रहा है कल 3 सितंबर को सुबह 11:00 बजे से आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे होंगे अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद के. लक्ष्मण, प्रदेश भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश प्रभारी पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता, भाजपा प्रदेश सदस्यता संयोजक अनुराग सिंह देव प्रदेश भाजपा महामंत्री व मोर्चा प्रभारी भरत वर्मा उपस्थित रहेंगे। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश चंद्राकर ने बताया कि सदस्यता अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इसी मंच से सदस्यता लेकर करेंगे । सम्मान समारोह में पिछड़ा वर्ग के समस्त कैबिनेट मंत्रियों सांसदों और विधायकों का सम्मान विशेष रूप से किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश भाजपा पिछड़ावर्ग मोर्चा 2000 से अधिक प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।

 

 

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment