किसानों के लिए वरदान बना निःशुल्क कृषि जल परीक्षण, दयानंद साहू ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

किसानों के लिए वरदान बना निःशुल्क कृषि जल परीक्षण, दयानंद साहू ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
Spread the love

किसानों के लिए वरदान बना निःशुल्क कृषि जल परीक्षण, दयानंद साहू ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

कोकपुर, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़): कृषि में अपेक्षित पैदावार न मिलने से परेशान किसानों के लिए आज कोकपुर में आयोजित ‘निःशुल्क ग्राम कृषि जल परीक्षण अभियान’ एक बड़ा समाधान लेकर आया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को यह समझाना था कि फसलों पर छिड़काव के लिए उपयोग होने वाले पानी का पीएच (pH) स्तर कैसे पैदावार को प्रभावित करता है।

कृषि रसायन कंपनी के प्रतिनिधि दयानंद साहू ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान भाई बहुत मेहनत करते हैं, लेकिन पानी का सही पीएच न होने से महंगी दवाइयां भी व्यर्थ हो जाती हैं। उन्होंने बताया कि पानी के पीएच का संतुलन न होने पर कीटनाशकों और अन्य रसायनों का असर कम हो जाता है, जिससे किसानों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिलते।

इस अवसर पर, दयानंद साहू ने किसानों को ‘डेकोरस’ नामक उत्पाद का महत्व समझाया, जो पानी के पीएच को नियंत्रित कर कृषि दवाइयों की प्रभावशीलता को बढ़ाता है। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि वे अपनी मेहनत और पैसे को बचाने के लिए वैज्ञानिक तरीकों को अपनाएं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और दयानंद साहू से उपयोगी सुझाव प्राप्त किए। यह अभियान सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चला और किसानों ने इस पहल की सराहना की, उम्मीद है कि इससे उनकी फसलों की गुणवत्ता और पैदावार में सुधार होगा।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment