राजनांदगांव: मोतियाबिंद मुक्त भारत अभियान के तहत 25 बुजुर्गों का एम्स रायपुर में होगा नि:शुल्क ऑपरेशन

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

"राजनांदगांव के बुजुर्गों को नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए एम्स रायपुर रवाना करते हुए"
Spread the love

"राजनांदगांव के बुजुर्गों को नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए एम्स रायपुर रवाना करते हुए"

(राजनांदगांव)(1stkhabar24) – अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत मोतियाबिंद मुक्त भारत अभियान को जिले में गति दी जा रही है। इसी कड़ी में आज राजनांदगांव जिले के चिन्हांकित 25 वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क ऑपरेशन के लिए एम्स रायपुर (AIIMS) रवाना किया गया।

​संयुक्त जिला कार्यालय परिसर से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव और सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने विशेष वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अभियान की प्रमुख विशेषताएं:

​नि:शुल्क उपचार: एम्स रायपुर की विशेषज्ञ टीम द्वारा इन सभी मरीजों का परीक्षण कर उनका पूरी तरह नि:शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा।

100 ऑपरेशन का लक्ष्य: उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरडवार ने बताया कि जिले में 100 वयोवृद्धों के ऑपरेशन का लक्ष्य रखा गया है, जिसके प्रथम चरण में 25 मरीज भेजे गए हैं।

घर-घर परीक्षण: जिले के सभी विकासखंडों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों का कुशल नेत्र सहायकों द्वारा परीक्षण किया गया।

सुरक्षित यात्रा: मरीजों के साथ नोडल अधिकारी श्रीमती सुखमा चन्द्रवंशी और सहयोगी टीम को तैनात किया गया है ताकि बुजुर्गों को कोई परेशानी न हो।

 

यह भी पढ़ेंhttps://1stkhabar24.in/archives/4527

समाचार प्रस्तुति:

दीपक वैष्णव (Deepak Vaishnav)

संपादक: 1stkhabar24

संपर्क: 7803030002

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment