➡️राजनांदगांव जिले में तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना के आदेश कलेक्टर द्वारा जारी किए गए हैं

राजनांदगांव | कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त तक प्रभावी रहेंगे।
किसे कहाँ मिली जिम्मेदारी:
श्रीमती आकांक्षा साहू: तहसीलदार, कुमरदा से अब तहसील कार्यालय छुरिया।
श्री विजय कुमार कोठारी: तहसीलदार, छुरिया से अब तहसील कार्यालय कुमरदा।
श्री गंगाधर राव: नायब तहसीलदार, राजनांदगांव से अब तहसील कार्यालय छुरिया।
श्री रामलखन चौहान: नायब तहसीलदार, घुमका से अब तहसील कार्यालय राजनांदगांव।
श्री अब्दुल वसीम सिद्दीकी: नायब तहसीलदार, छुरिया से अब तहसील कार्यालय घुमका।
कलेक्टर द्वारा जारी इस आदेश के तहत सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। | कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से जिले में पदस्थ तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त तक प्रभावी रहेंगे।


