राजनांदगांव: पीएम-आशा योजना में दलहन-तिलहन फसलों का पंजीयन शुरू, इन 15 केंद्रों पर होगी खरीदी

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

पंजीयन एकीकृत किसान पोर्टल राजनांदगांव ई-समृद्धि
Spread the love
पंजीयन एकीकृत किसान पोर्टल राजनांदगांव ई-समृद्धि
पीएम-आशा योजना की जानकारी (1stkhabar24)

राजनांदगांव (1stkhabar24) – प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) योजना के अंतर्गत प्राइस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) में एकीकृत किसान पोर्टल एवं ई-समृद्धि पोर्टल पर किसानों का पंजीयन शुरू हो गया है। इस योजना के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए अरहर, मूंग, उड़द, मूंगफली, सोयाबीन तथा रबी विपणन वर्ष 2026-27 हेतु चना, मसूर एवं सरसों की फसल का पंजीयन किया जा रहा है।

इन 15 उपार्जन केंद्रों और एफपीओ में होगा पंजीयन:

उप संचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में प्राथमिक कृषि सहकारी समिति के 15 उपार्जन केंद्रों को अधिसूचित किया गया है। जिनमें शामिल हैं:

कोकपुर, घुमका, पदुमतरा, सोमनी, छुरिया, कुमरदा, गैंदाटोला, गहिराभेड़ी, डोंगरगांव, तुमड़ीबोड, खुर्सीपार, डोंगरगढ़ अछोली, मुसरा, मोहारा एवं लाल बहादुर नगर। इसके अलावा सुकुलदैहान की स्वर्ण उपज महिला किसान उत्पादक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड को भी अधिसूचित किया गया है।

क्वालिटी और पारदर्शिता का रखा जाएगा ध्यान:

शासन ने पारदर्शिता के लिए गिरदावरी (डिजिटल क्रॉप सर्वे) को एकीकृत पोर्टल से लिंक किया है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे उपार्जन केंद्र में फसल लाने से पहले उसकी अच्छी सफाई करें। कंकड़, धूल, मिट्टी या अन्य मिलावट होने पर 2 से 6 प्रतिशत तक की ही छूट दी जाएगी। केंद्रों पर नमी मापक यंत्र और इलेक्ट्रॉनिक कांटों से गुणवत्ता की जांच की जाएगी।

न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की दरें:

  • अरहर: 8000 रूपए प्रति क्विंटल
  • मसूर: 7000 रूपए प्रति क्विंटल
  • सरसों: 6200 रूपए प्रति क्विंटल
  • चना: 5875 रूपए प्रति क्विंटल
  • सोयाबीन: 5328 रूपए प्रति क्विंटल

पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज:

किसान अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के माध्यम से ऋण पुस्तिका, बी-1, पी-2, आधार कार्ड और बैंक पासबुक की छायाप्रति जमा कर पंजीयन करा सकते हैं। भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में किया जाएगा।

 

 


यह भी पढ़ें:⤵️

https://1stkhabar24.in/ghupsal-farmers-honored-crop-change-rajnandgaon/

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment