जनकल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शिता के लिए हर साल होगा केवाईसी सत्यापन: शिव वर्मा

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love
➡️ महतारी वंदन, निराश्रित पेंशन, विधवा पेंशन और राशन जैसी योजनाओं का लाभ सही हितग्राहियों तक पहुंचाने राज्य सरकार की पहल

राजनांदगांव 

नगर निगम के भाजपा के वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए हर वर्ष केवाईसी सत्यापन की प्रक्रिया लागू कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योजनाओं का लाभ वास्तविक और पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे।

नगर निगम के भाजपा के वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जनता के हित में लगातार कार्य कर रही है। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे महतारी वंदन योजना, निराश्रित पेंशन, विधवा पेंशन, राशन योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को सही समय पर मिले इसके लिए हर वर्ष केवाईसी और सत्यापन प्रक्रिया कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि सत्यापन का मूल उद्देश्य यह है कि जिन हितग्राहियों के नाम पर राशि जारी हो रही है वे वास्तव में जीवित हैं और योजनाओं के पात्र हैं। पूर्व में समय पर सत्यापन नहीं होने के कारण कई हितग्राहियों की राशि बैंक खातों में लंबित पड़ी रही जिससे वास्तविक लाभार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। श्री वर्मा ने कहा कि इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यदि किसी हितग्राही का फिंगरप्रिंट मशीन में नहीं आता है तो उसे डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। इसके लिए संबंधित हितग्राही के मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा जिसके सत्यापन के बाद राशि सीधे उसके खाते में जमा होगी।उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य योजनाओं में पारदर्शिता लाना, फर्जीवाड़े पर रोक लगाना और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाना है। इसके लिए केवाईसी और सत्यापन अभियान लगातार चलाया जाएगा ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति को योजना के लाभ से वंचित न होना पड़े। श्री वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब, महिलाओं, बुजुर्गों और जरूरतमंद वर्ग के कल्याण के लिए संकल्पित है और जनहित की योजनाओं को बेहतर तरीके से धरातल पर उतारने के लिए सतत प्रयास कर रही है।

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment