📢 1st Khabar 24 Exclusive: राजनांदगांव पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ – 179 दुकानों पर रेड, आपत्तिजनक ‘मुंहखेटे’ जप्त! 🚨
राजनांदगांव। होली के पावन पर्व पर सुरक्षा का अभेद्य किला तैयार करते हुए राजनांदगांव पुलिस ने पूरे जिले में विशेष अभियान छेड़ दिया है। पुलिस अधीक्षक के कड़े निर्देशों के बाद चप्पे-चप्पे पर चेकिंग जारी है।
👺 आपत्तिजनक मुखौटों पर प्रहार
अभियान के तहत पुलिस टीमों ने जिले भर की 179 दुकानों की सघन जांच की। इस दौरान भय उत्पन्न करने वाले और भ्रामक मुखौटों (मुंहखेटे) की बड़ी खेप जप्त की गई है। दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई है कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली कोई भी सामग्री न बेचें।
🚔 पुलिस की ‘रेड लाइन’ चेतावनी:
- 🚫 शराब और हुड़दंग: शराब पीकर गाड़ी चलाने या सायलेंसर से पटाखा फोड़ने पर वाहन सीधे जप्त होंगे।
- 🚫 कोलाहल: बिना अनुमति डीजे या तेज साउंड बजाने पर ‘कोलाहल अधिनियम’ के तहत जेल की हवा खानी पड़ेगी।
- 🚫 जबरन वसूली: चंदा वसूली या इच्छा के विरुद्ध रंग लगाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी।
इसके अतिरिक्त, होलिका दहन के लिए विद्युत लाइनों और मुख्य मार्गों से दूर सुरक्षित स्थान चुनने की अपील की गई है। पर्यावरण संरक्षण हेतु गोबर के कंडों के उपयोग को प्राथमिकता देने का आग्रह किया गया है।
🛡️ राजनांदगांव पुलिस – आपातकालीन सहायता 🛡️
📞 112
07744-286622
📱 पुलिस मोबाइल: 94791-92199
“1st Khabar 24 प्रशासन के इस ‘सफाई अभियान’ और पुलिस की मुस्तैदी का तहे दिल से समर्थन करता है। त्योहार भाईचारे का है, इसे विवादों में न बदलें। हम जिलेवासियों से अपील करते हैं कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें।”
📞 संपर्क: 7803030002
© 1st Khabar 24 – निर्भीक पत्रकारिता का आधार
Author: Deepak Vaishnava
.



