मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ऐतिहासिक कदम: छत्तीसगढ़ बजट में ‘अंत्योदय’ के जरिए संवर रहा गरीबों का भविष्य

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

छत्तीसगढ़ बजट 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अंत्योदय योजना
Spread the love

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का ऐतिहासिक कदम: छत्तीसगढ़ बजट में ‘अंत्योदय’ के जरिए संवर रहा गरीबों का भविष्य

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के कुशल और संवेदनशील नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने बजट 2026-27 के माध्यम से विकास की नई इबारत लिख दी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को धरातल पर उतारते हुए, मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश के गरीब और श्रमिक वर्ग के उत्थान के लिए अपना खजाना खोल दिया है।

💎 मोदी की गारंटी और साय का सुशासन

मुख्यमंत्री ने सिद्ध कर दिया है कि उनकी सरकार केवल वादे नहीं करती, बल्कि उन्हें पूरा करने का जज्बा भी रखती है। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के लिए ₹5000 करोड़ का भारी-भरकम बजट आवंटित किया है। यह कदम प्रदेश के श्रमिक वर्ग के प्रति मुख्यमंत्री की अटूट संवेदनशीलता को दर्शाता है।

🥦 कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ का संकल्प

गरीबों की थाली में सिर्फ राशन ही नहीं, बल्कि ‘सम्पूर्ण पोषण’ सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री जी ने ₹1000 करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान किया है। यह साय जी की दूरदर्शिता ही है कि आज छत्तीसगढ़ का हर नागरिक स्वयं को सुरक्षित और सशक्त महसूस कर रहा है।

संपादक की विशेष टिप्पणी

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी छत्तीसगढ़ को देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। यह बजट अंत्योदय और गरीब कल्याण के प्रति हमारे मुख्यमंत्री जी की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”

दीपक कुमार वैष्णव

संपादक: 1st Khabar 24

📍 ग्राम-आसरा (डोंगरगांव)
📱 7803030002

1ST KHABAR 24 – निर्भीक पत्रकारिता, निष्पक्ष खबर

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment