
राजनांदगांव | 23 मार्च 2026
राजनांदगांव जिला प्रशासन द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) नियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आगामी 30 मार्च 2026 को जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति की विशेष बैठक बुलाई गई है।
📅
बैठक का समय और स्थान
तिथि: 30 मार्च 2026
समय: सुबह 11:00 बजे
स्थान: अपर कलेक्टर कक्ष (क्रमांक 30), जिला कार्यालय
अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस बैठक में अनुसूचित जाति व जनजाति (अत्याचार निवारण) नियम के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। बैठक में समिति के सभी शासकीय और अशासकीय सदस्यों से अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।
1st Khabar 24
संपादक एवं पत्रकार: दीपक वैष्णव
Author: Deepak Vaishnava
.
Post Views 45



