
राजनांदगांव | 23 मार्च 2026
अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में आगामी 30 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे जिला कार्यालय के अपर कलेक्टर कक्ष क्रमांक 30 में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। यह बैठक मैनुअल स्कैवेंजर्स के तहत हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों के नियोजन का प्रतिषेध और उनके पुनर्वास अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आयोजित की जा रही है।
बैठक की महत्वपूर्ण जानकारी
स्थान: कक्ष क्रमांक 30, जिला कार्यालय राजनांदगांव
समय: सुबह 11:00 बजे
विषय: हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों का पुनर्वास अधिनियम
बैठक में जिला स्तरीय सतर्कता एवं जिला स्तरीय सर्वेक्षण समिति के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। प्रशासन द्वारा समिति के सभी शासकीय एवं अशासकीय सदस्यों को अनिवार्य रूप से इस बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है, ताकि अधिनियम के तहत कल्याणकारी योजनाओं और पुनर्वास कार्यों को गति दी जा सके।
Author: Deepak Vaishnava
.



