राजनांदगांव: कलेक्टर ने जनदर्शन में गंभीरता से सुनी नागरिकों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

Picture of Deepak Vaishnava

Deepak Vaishnava

FOLLOW US:

SHARE:

Spread the love
1st Khabar 24
📍 राजनांदगांव | 24 मार्च 2026

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का प्राथमिकता के साथ त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

जनदर्शन में अतिक्रमण हटाने, सीमांकन, बंटवारा, नामांतरण, नजूल प्रकरण और प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर ने कहा कि आम नागरिक बड़ी उम्मीदों के साथ आते हैं, इसलिए शिकायतों का समाधान समयबद्ध और पारदर्शी होना अनिवार्य है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय भी उपस्थित थे।

खबर दोस्तों को शेयर करें:


WhatsApp पर भेजें


Facebook शेयर

1st Khabar 24 | सम्पादक: दीपक वैष्णव

Deepak Vaishnava
Author: Deepak Vaishnava

.

Leave a Comment