
राजनांदगांव | 24 मार्च 2026
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जिले में असामाजिक तत्वों और सट्टा कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लालबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम सोनेसरार में रेड कार्यवाही कर पुलिस ने सट्टा खिलाते एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस कार्यवाही का विवरण:
- 👤 आरोपी: अरुण कुमार साहू (40 वर्ष), निवासी सोनेसरार
- ⚖️ धारा: छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06
- 💰 जप्ती: सट्टा पट्टी, मोबाइल, पेन और 1895 रुपए नगद बरामद।
थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी की किराना दुकान के पास घेराबंदी कर यह रेड कार्यवाही की। इस कार्यवाही में सउनि शोभाराम बेरवंशी, आरक्षक राकेश धुर्वे और मुकेश सोनवानी की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सट्टा और जुआ जैसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी।
1st Khabar 24
संपादक एवं पत्रकार: दीपक वैष्णव
Author: Deepak Vaishnava
.
Post Views 111



